फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Policemen should behave very politely with the visitors

दर्शनार्थियों के साथ अत्यन्त विनम्र व्यवहार करें पुलिसकर्मी

Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Policemen should behave very politely with the visitors
मिर्जापुर। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरके भारद्वाज, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने नवरात्र मेला को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए लोहिया तालाब स्थित एक स्कूल में बैठक की। इस दौरान जनपद व वाह्य जनपदों से आए पुलिस बल को दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को दर्शनार्थियों को सुगमता व सुरक्षित ढंग से दर्शन-पूजन कराने का निर्देश दिया गया। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी साफ-सुथरी वर्दी धारण करेंगे और अनुशासित रहेंगे। सेक्टर अधिकारी की अनुमति के बिना ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ सकते। अपने प्रतिस्थानी के पहुंचने के बाद ही ड्यूटी स्थल छोड़ने का निर्देश दिया गया। किसी व्यक्ति के खो जाने पर उसे खोया-पाया केन्द्र व पुलिस सहायता केंद्र तक पहुंचाकर उसका सहयोग करें। किसी भी व्यक्ति के बीमार/बेहोश हो जाने पर मेला कंट्रोल स्टेशन को तत्काल सूचित करें। ड्यूटीरत पुलिसकर्मी अपने साथ ड्यूटी कार्ड अवश्य रखे। मोबाइल का अनावश्यक उपयोग न करें। ड्यूटी को जोनल/सेक्टर/ड्यूटी प्रभारी अधिकारी से अच्छी प्रकार समझ लें। तत्पश्चात ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मेला सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, नगर मजिस्ट्रेट सहित जनपदीय व वाह्य जनपदीय पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

एएसपी सिटी मेला के नोडल अधिकारी
मिर्जापुर। सम्पूर्ण मेला व्यवस्था के नोडल अधिकारी एएसपी सिटी संजय कुमार, पुलिस मेला अधिकारी सीओ सिटी प्रभात कुमार राय, मेला प्रबंध के लिए गठित मेला प्रकोष्ठ का प्रभारी उप निरीक्षक विवेकानन्द उपाध्याय को बनाया गया। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन, आठ जोन व 18 सेक्टर जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन के प्रभारी उपलब्धता के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक/निरीक्षक/थाना प्रभारी स्तर के अधिकारी को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed