फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police reaches Mumbai to investigate 'Mirzapur' web series case

भौमिक का पता नहीं, फरहान और रितेश नहीं मिले, मिर्जापुर से आरोपितों के घर भेजी जाएगी नोटिस

Sun, 24 Jan 2021 12:28 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 24 Jan 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police reaches Mumbai to investigate 'Mirzapur' web series case
मिर्जापुर। - फोटो : अमर उजाला

वेब सीरीज मिर्जापुर के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर व अन्य यूनिट पर दर्ज मुकदमों की जांच करने मुंबई गई पुलिस फरहान अख्तर और रितेश साधवानी घर पहुंची, पर वे नहीं मिले। भौमिक गोंडलिया के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। छानबीन में इस नाम का व्यक्ति नहीं मिला। मिर्जापुर पुलिस रविवार शाम को वापस लौटेगी। बाद में सभी को यहां से नोटिस भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


17 जनवरी को देहात कोतवाली पुलिस ने वेब सीरीज के एग्जीक्यूटिव  प्रोड्यूसर रितेश साधवानी, फरहान अख्तर, भौमिक गोंडलिया और ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर धार्मिक भावना आहत करने, गाली गलौज और सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार के संबंध में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए देहात कोतवाल विजय कुमार चौरसिया, बरकछा चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह, कांस्टेबल विनय राय की तीन सदस्यीय टीम बुधवार शाम मुंबई पहुंच गई थी। दो दिन बाद मिर्जापुर पुलिस शुक्रवार को अंधेरी स्थित डीसीपी क्राइम अकबर पठान से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद उन्होंने जांच की अनुमति दी। मिर्जापुर पुलिस ने बांद्रा पुलिस स्टेेशन पर तीनों आरोपितों के बारे में सत्यापन किया। भौमिक गोंडलिया के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद टीम शनिवार को फरहान अख्तर और रितेश साधवानी के घर पहुंची, पर वे नहीं मिले। जांच टीम के निरीक्षक विजय कुुमार चौरसिया ने बताया कि रविवार को लौटने के बाद सभी को मिर्जापुर से नोटिस भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed