फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police reached close to shooter, main conspirator away from hold

शूटर के करीब पहुंची पुलिस, मुख्य साजिशकर्ता पकड़ से दूर

Wed, 03 Feb 2021 09:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
Police reached close to shooter, main conspirator away from hold
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बलहरा मोड़ पर पूर्व प्रधान राजेश यादव हत्याकांड में फरार चल रहे शूटरों को पकड़ने के लिए लगी टीम को कुछ हद तक कामयाबी हाथ लगी है, जल्द ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम शूटर को पकड़ सकती। हैरानी की बात ये है कि जिले के बाहर से आए शूटर को तो पुलिस पकड़ने के करीब पहुंच गई है, पर शहर का निवासी मुख्य साजिशकर्ता अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसे पकड़ने के लिए भी पुलिस तेजी नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन

20 नवंबर 2020 की रात पूर्व प्रधान राजेश यादव की देहात कोतवाली के बलहरा मोड़ के पास हत्या कर दी गई थी। महीने भर बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया। मामले में पुलिस ने राजेश यादव के साथी बाबू खान, कपिल चौबे और पूर्व चालक कृपाशंकर को गिरफ्तार किया था। पुलिस के खुलासे में आया कि विसुंदरपुर निवासी अखिलेश दुबे और बाबू खान ने हत्या की साजिश रची। कपिल चौबे का अपराधियों से संबंध था। उसने बाहर से शूटर उपलब्ध कराया। दो दिन की रेकी के बाद शूटर राजेश यादव की हत्या करने के बाद फरार हो गए। शूटरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सुल्तानपुर और अन्य कई जिलों में जाकर उसकी तलाश की जा रही थी। पिछले दिनों से क्राइम ब्रांच की टीम को शूटरों के बारे में सूचना मिली। जिसके बाद टीम सक्रिय हुई। माना जा रहा है कि क्राइम ब्रांच की टीम एक शूटर के करीब पहुंच गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पेश करेगी। बड़ी बात ये भी है कि जिले के बाहर के शूटरों को पकड़ने में तो पुलिस कामयाबी के करीब पहुंच गई है, पर अभी तक जिले के निवासी मुख्य साजिशकर्ता अखिलेश दुबे की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed