फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police niece sticks on Shikshkaen

पुलिस ने शिक्षकाें पर भांजी लाठियां

Sat, 04 Apr 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 04 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Police niece sticks on Shikshkaen
कापियों के मूल्यांकन कार्य में बाधा पहुंचाने पर एएस जुबली इंटर कालेज में शुक्रवार पूर्वाह्न शिक्षकाें के एक गुट और पुलिस के बीच विवाद हो गया। मामला हाथापाई तक पहुंचने पर पुलिस ने लाठी भांजना शुरू किया तो कालेज परिसर में अफरातफरी मच गई। नाराज शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य बंद कर पुलिस एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक नाराजगी जताने के बाद शिक्षक शांत हुए।
विज्ञापन

 
नगर के एएस जुबली इंटर कालेज, बीएलजे एवं राजस्थान इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। तीनाें केंद्राें में कापियाें की जांच के लिए लगाए गए शिक्षक विभिन्न मांगाें को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। दो दिन पूर्व शर्मा गुट के लोगाें ने हड़ताल समाप्त कर कापियां जांचना शुरू कर दिया था जबकि चेतनारायण गुट के लोग मूल्यांकन का विरोध करते रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह शिक्षक एमएलसी चेतनारायण सिंह समर्थकाें के साथ जुबली इंटर कालेज पहुंचे और मूल्यांकन का विरोध करते हुए शिक्षकाें से कार्य बंद करने को कहा। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट से कहा कि जो लोग मूल्यांकन कार्य नहीं कराना चाहते है उन्हें बाहर जाने दिया जाए। मामले की जानकारी होने पर नगर मजिस्ट्रेट एके मिश्रा एवं सीओ नगर प्रवीण यादव फोर्स के साथ पहुंचे और उनको मूल्यांकन कार्य में बाधा डालने से रोकने लगे। इसी बात को लेकर पुलिस और चेतनारायण गुट के शिक्षकाें के बीच नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया तो पुलिस ने लाठी भांजना शुरू कर दिया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई मामला शांत होने पर कालेज के प्राचार्य ने शिक्षकाें से मूल्यांकन करने को कहा तो शिक्षकाें ने मूल्याकंन बंद कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed