फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   police granted 15 days of deferment

नौकरी के नाम पर लिया लाखों, पुलिस ने 15 दिन की दी मोहलत

Tue, 11 Aug 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
police granted 15 days of deferment
पटेहरा। सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले युवक को मंगलवार को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के बजाय आरोपी युवक को लिया धन वापस करने के लिए 15 दिन की मोहलत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

हालिया निवासी युवक काफी समय पहले सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लोगों से लाखों की ठगी कर लापता हो गया। इसके बाद उसका मोबाइल भी बंद हो गया। उसे धन देने वाले उसकी खोजबीन करने लगे। पर वह पकड़ में नहीं आया । मंगलवार को आरोपी किसी काम से संतनगर चौराहे पर गया था तभी वहां मौजूद सुरेश, सत्यम, नमन कुमार निवासी संतनगर की नजर उस पर पड़ी। तीनों ने उसे पकड़ लिया और संतनगर चौकी पर ले गए। जहां आरोपी ने धन वापस करने के लिए 15 दिन की मोहलत मांगी। पीड़ितों के पास कोई और विकल्प न होने से दोनों में सहमति बनी। पुलिस ने उसे 15 दिन में पैसे वापस करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। संतनगर चौकी प्रभारी संजय राय ने बताया कि आरोपी ने सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से पैसा लिया है। दोनों पक्षों की सहमति से धन वापस करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है, अगर धन वापस नहीं किया तो पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed