{"_id":"69ef61ad072762fd6a0fa3cd","slug":"police-fir-against-former-bjp-treasurer-and-family-on-charges-of-land-encroachment-and-assault-in-mirzapur-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष व परिवार के खिलाफ जमीन कब्जा करने व मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष व परिवार के खिलाफ जमीन कब्जा करने व मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
Mon, 27 Apr 2026 06:46 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 27 Apr 2026 06:46 PM IST
सार
लोहिया तालाब निवासी उमेश यादव का आरोप है कि विपक्षी जमीन कब्जा करने की नीयत से लाठी- डंडा, असलहा लेकर आए। उसके भाई पंकज व प्रमोद को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले में जमीन कब्जा करने व मारपीट करने के मामले में कटरा कोतवाली पुलिस ने भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष उनके संजय यादव व उनके परिवार के चार लोगों पर प्राथमिकी की दर्ज की है। भाजपा नेता ने भी दूसरे पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।
विज्ञापन
क्या है मामला
लोहिया तालाब निवासी उमेश यादव का आरोप है कि विपक्षी ओंकारनाथ यादव, संजय यादव, रुपेश यादव, विक्की यादव, जमीन कब्जा करने की नीयत से लाठी- डंडा, असलहा लेकर आए। उसके भाई पंकज व प्रमोद को पीटकर घायल कर दिया। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद भी पक्षी जमीन कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन
तहरीर मिलने पर पुलिस ने चारों लोगों पर मारपीट जमीन कब्जा करने के मामले में प्राथमिक की दर्ज कर लिया है। भाजपा नेता ने भी दूसरे पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया। जिसे पुलिस ने अजय यादव, पंकज यादव, प्रमोद यादव, उमेश यादव, विनोद यादव, राहुल यादव के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर लिया है। कटरा कोतवाल बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि दोनों पक्षो की तहरीर पर प्राथमिकी की दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन