फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police engaged in investigation, away from surprise

जांच में जुटी पुलिस, उचक्का पकड़ से दूर

Sun, 06 Feb 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in investigation, away from surprise
बैंक से पैसा निकालकर आटो पकड़ने के लिए पैदल जा रहे प्रधानाध्यापक के साथ हुई उचक्कागिरी के मामले में एक बालक पकड़ा गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, परंतु अभी तक उसका साथी नहीं पकड़ा जा सका है। पुलिस पैसा भी बरामद नहीं कर सकी है। देर रात मामले की जांच के लिए एसपी और एएसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के वीदापुर निवासी प्रधानाध्यापक जय आनंद प्रकाश त्रिपाठी अपना मकान बनवा रहे हैं। भवन निर्माण के लिए स्टेट बैंक में पैसा निकालने आए थे। बैंक से दो लाख रुपये निकालकर झोले में रखकर पैदल चुनार रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के पास ऑटो स्टैंड पर जा रहे थे। उनके पीछे एक 10 वर्षीय और एक 15 वर्षीय लड़के लगे थे। इसमें से एक ने उनसे रास्ते में कहा कि उनके कुर्ते में चटनी लगी है। इस पर अध्यापक ने कुर्ते के पीछे देखा तो चटनी लगा था। वह पास के हैंडपंप पर गए। वहां पर स्थित पेड़ पर रुपये से भरा झोला रखकर हैंडपंप चलाकर कुर्ता धोने लगे। जब वह कुर्ता धोने के लिए झुके, तभी दोनों लड़के उनका झोला लेकर वहां से भागे निकले। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। रात को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह और एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने थाने जाकर पूछताछ की। शनिवार को सुबह भी पुलिस छानबीन कर रही थी। पकड़ा गया बालक मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस पैसा लेकर भागे उसके साथी के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए पूछताछ में जुटी है। वह अपने साथी के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed