{"_id":"69f30c2ea974b0401f0b30cb","slug":"police-encounter-in-mirzapur-two-inter-state-animal-smugglers-arrested-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़: 45 मवेशियों को वध के लिए ले जा रहे थे बदमाश, दो तस्करों को किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़: 45 मवेशियों को वध के लिए ले जा रहे थे बदमाश, दो तस्करों को किया गया गिरफ्तार
Thu, 30 Apr 2026 01:30 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:30 PM IST
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। दोनों तस्करों के पैर में गोली लगी है। वहीं पुलिस ने तस्करों के पास से हथियार व गोवंश बरामद किया है।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले की अहरौरा थाना पुलिस द्वारा दो अंतर्जनपदीय पशु तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। मौके से 45 मवेशी और दो तमंचा व कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन
एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि अहरौरा पुलिस को सूचना मिली कि पैदल अहरौरा के जंगल के रास्ते चंदौली होते हुए बिहार गोवंश ले जाया जा रहा है। थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा बैजू बाबा तपस्थली के तरफ जाने वाले रास्ते के दक्षिण जंगल में (भल्दरिया) वहद ग्राम हिनौता छातों में तस्करों को रोका गया।
विज्ञापन
तस्करों द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। इस दौरान थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई। जिसमें दो गो-तस्करों के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल तस्कर रामबच्चन यादव निवासी, लौंडा झांसी, जनपद चंदौली व रामप्रकाश यादव निवासी, ग्राम मुबारकपुर, थाना चकिया, जनपद चंदौली को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार तस्करों के पास से दो तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा और वध के लिए ले जाए जा रहे 45 मवेशी गोवंश बरामद किया गया।