फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police encounter in Mirzapur Cattle smuggler with ₹25,000 bounty arrested

मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी पशु-तस्कर गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल

Wed, 19 Aug 2026 05:00 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 19 Aug 2026 05:00 PM IST
सार

Mirzapur News: पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी वांछित पशु-तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ लालगंज, जिगना और विंध्याचल थाने में तीन प्राथमिकी दर्ज है।

विज्ञापन
Police encounter in Mirzapur Cattle smuggler with ₹25,000 bounty arrested
मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले की थाना लालगंज पुलिस ने बुधवार को 25 हजार के इनामी वांछित पशु-तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई। आरोपी के पास से एक देसी तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा, 37500 नकद, बिना नंबर की बाइक बरामद हुई।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि लालगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी पशु तस्कर गुफरान निवासी घुर्माबाद, रोहतास (बिहार) मोटरसाइकिल से नैड़ी कठारी से गड़बड़ा धाम रोड की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने पुलिया के पास उसे रोकने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


आरोप है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से गोपीगंज, भदोही का रहने वाला है और वर्तमान में रोहतास में रहता है। वह प्रयागराज और मध्य प्रदेश की सीमा से सस्ते दाम पर गोवंश खरीदकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ लालगंज, जिगना और विंध्याचल थानों में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तीन प्राथमिकी दर्ज हैं। उसके खिलाफ लालगंज थाने में मुठभेड़ और शस्त्र अधिनियम की धाराओं में भी प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed