फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police Bharti exam four criminal arrested for giving fake solved paper in mirzapur

पुलिस भर्ती परीक्षा: फर्जी सॉल्व पेपर देकर अभ्यर्थियों से कर रहे थे ठगी, गिरोह के चार लोग गिरफ्तार

Mon, 26 Aug 2024 09:17 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 26 Aug 2024 09:17 AM IST
सार

पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जी सॉल्व पेपर देकर ठगी करने वाले गिरोह के चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। उनके पास से बरामद मोबाइल फोन में कई जानकारियां मिली हैं।  

विज्ञापन
Police Bharti exam four criminal arrested for giving fake solved paper in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जी सॉल्व पेपर देकर अभ्यर्थियों को ठगने वाले गिरोह के चार लोगों को देहात कोतवाली पुलिस ने शनिवार को देवापुर पचवल खजुरी नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पुलिस को उनके पास बरामद मोबाइल फोन में परीक्षा के लिए साल्व पेपर उपलब्ध होने और पूर्व की परीक्षा में लेन-देन आदि से संबंधित चैटिंग की जानकारी मिली है। उनके पास से पांच मोबाइल फोन, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, दो डेबिट कार्ड आदि बरामद हुए हैं। देहात कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए भरुहना चौराहे पर थे। वहां मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को भ्रमित कर नकली
विज्ञापन


उत्तर पुस्तिका का लालच देकर पैसा लेने वाला गिरोह सक्रिय है। गिरोह के लोग रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, होटल व लॉज में ठहरने वाले अभ्यर्थियों से संपर्क कर उन्हें ठगने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर देवापुर पचवल गांव स्थित बाबू कुबेर जोखन स्मृति विद्यालय के पास पहुंचे तो कुछ लोग आपस में यह बात करते दिखे कि उचित पैसा दोगे तो प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध करा देंगे। इसके बाद चारों को दौड़ाकर खजुरी नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।


पकड़े गए लोगों के नाम कमल कुमार सरोज निवासी परवाराजधर कोतवाली देहात, राधे कुमार बिंद निवासी दुल्हापुर थाना पड़री, पवन कुमार यादव निवासी जोगियाबारी कोतवाली देहात और अरुण कुमार सरोज निवासी सिउरा कोतवाली देहात हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed