फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police are examining video footage

पुलिस खंगाल रही है वीडियो फुटेज

Sat, 05 Nov 2016 11:43 PM IST
mirzapur
mirzapur Updated Sat, 05 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Police are examining video footage
पुतला फूंकते कांग्रेसी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस और भाजपा, अपना दल के कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की पहचान करने का प्रयास शुुरू कर दिया है। पुलिस घटना के दौरान बनाए गए वीडियो फुटेज की मदद ले रही है। पहचान होने पर ऐसे लोगों के नाम मुकदमे में शामिल किए जाएंगे।

 कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार की दोपहर केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल कलेक्ट्रेट को कांग्रेसजनों की ओर से काले झंडा दिखाए जाने और उनकी गाड़ी रोकने पर अपना दल और भाजपा के कार्यकर्ता भड़क गए थे। इसको लेकर कांग्रेसजन, अपना दल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई थी।
विज्ञापन


मामला शांत कराने पहुंचे सीओ नगर और मडि़हान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी में हाथापाई भी हुई थी। इसके बाद धारा144 का उल्लंघन करने, केंद्रीय राज्यमंत्री की गाड़ी जबरन रोकने तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में मडि़हान विधायक ललितेशपति समेत 13 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अज्ञात लोगों की पहचान करने के लिए अब लोगों और मीडिया द्वारा बनाए गए वीडियो फुटेज की मदद ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उध्‍ार, मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराने से कांग्रेसजनों में आक्रोश है। कांग्रेसजनों ने जिले भर में धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का पुतला दहन कर विरोध जताया। कहा कि विधायक समेत अन्य पर दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस नहीं लिया गया वह लोग आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed