फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   PMO active on the letter the police

पीएमओ के पत्र पर सक्रिय हुई पुलिस

Fri, 06 Feb 2015 12:46 AM IST
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
PMO active on the letter the police
मड़िहान निवासिनी महिला से हुए गैंगरेप के मामले को पीएमओ ने गंभीरता से लिया है। प्रदेश के डीजीपी को पत्र भेज कर पूरे मामले की जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


इस क्रम में डीजीपी ने एएसपी लोक शिकायत लखनऊ को पत्र लिखकर कार्रवाई कराकर रिपोर्ट देने को कहा है।
मड़िहान निवासिनी आदिवासी महिला के साथ हुए गैंगरेप का मामला अब दिल्ली तक पहुंच गया है।

ढुलमुल रवैया अपना रही है स्थानीय पुलिस पीएमओ के पत्र के बाद अब सकते में आ गई है। आरोपियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के अलावा उसके पास अब और कोई चारा नहीं बचा है।
विज्ञापन


बताते चलें कि पीड़िता ने 27 मई 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आरोपियाें के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की थी।
महिला का आरोप था कि उसे पटटे की जमीन दिलाने के बहाने क्षेत्र के रामबाबू पटेल, नायब दरोगा श्रीपति चौधरी, सिपाही राकेश सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल मृत्युंजय मौर्या समेेत सात लोगाें ने चार       सितंबर 2013 को उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश पर 20 अक्तबूर 2014 को 164 का बयान दर्ज हुआ। जानकारी होने पर आरोपी उससे सुलह समझौता कर लेने का दबाव बनाने लगे। इंकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।


अपनी जान बचाने के लिए वह इधर-उधर भटक रही है। आरोपियाें की गिरफ्तारी नहीं होने से उनका हौसला बढ़ा हुआ है।
पीड़िता की गुहार को गंभीरता से लेते हुए पीएमओ ने प्रदेश के डीजीपी को निर्देश दिया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए इसकी जानकारी उन्हें दें।

उनके आदेश पर डीजीपी ने अपर पुलिस लखनऊ लोक शिकायत तथा पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर दिनेश चंद्र को पत्र लिखकर आरोपियाें के खिलाफ कार्रवाई कर उसकी सूचना देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed