फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   PM will do virtual dialogue with the beneficiaries

लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे पीएम

Sun, 29 May 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
PM will do virtual dialogue with the beneficiaries
जिले के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से 31 मई को सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवाद कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने सभी संबंधित विभागों को पत्र लिखकर तैयारी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

लाभार्थियों से संवाद का यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय के साथ ही ब्लॉक मुख्यालयों व कृषि विज्ञान केंद्रों पर भी आयोजित होगा। जिला स्तर पर अधिकतम 500 से 1000 लोग इसमें शामिल हो सकते हैं, जबकि ब्लॉक पर अधिकतम शामिल होने वाले लोगों की संख्या 500 तय की र्गई है। सीडीओ ने बताया कि इसमें 14 विभागों की तरफ से संचालित 15 विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी शामिल होंगे। संबंधित विभागों के अधिकारियों को इसके लिए लाभार्थियों को सूचित तैयार करने व तैयारी में जुटने को कहा गया है। कार्यक्रम का नोडल अधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी को बनाया गया है। सभी केंद्रों पर एलईडी व अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि किसी भी लाभार्थी को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सीडीओ ने अधिकारियों से कहा है कि वे तैयारियों की जांच भी समय से कर लें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस आयोजन में मुख्य रूप से दो कार्यक्रम शामिल हैं। इनमें से एक योजनाओं के लाभार्थियों से वार्ता तथा दूसरा किसान सम्मान निधि की 11 वीं किस्त का वितरण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed