फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   PM Samman Nidhi also breached, 9655 husbands and wives are taking double benefit

Mirzapur News: पीएम सम्मान निधि में भी लगाई सेंध, 9655 पति-पत्नी ले रहे दोहरा लाभ

Thu, 17 Apr 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
PM Samman Nidhi also breached, 9655 husbands and wives are taking double benefit
मिर्जापुर। पीएम-सीएम आवास, सरकारी राशन समेत अन्य योजनाओं की तरह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में भी बड़ी संख्या में लोगों ने सेंध लगा दी है।
विज्ञापन

जिले में 9655 पति-पत्नी इस योजना का दोहरा लाभ ले रहे हैं। सभी ब्लॉकों में सत्यापन कराने पर बड़े पैमाने पर यह गड़बड़ी सामने आई है।
अब इनकी अगली किस्त रोकने के साथ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पति-पत्नी दोनों उठा रहे हैं तो उनके लिए बुरी खबर है। अब दोनों में से किसी एक को ही उक्त योजना का लाभ दिया जाएगा।
ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए कृषि विभाग ग्राम पंचायतवार सत्यापन करा चुका है। शीघ्र ही चिन्हित ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी अगली किस्त रोक दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 405673 किसानों को पीएम सम्मान निधि मिल रही है। कृषि विभाग के सत्यापन में पता चला है कि 9655 पति-पत्नी किसान सम्मान निधि का दोहरा लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति और पत्नी के नाम अलग-अलग जमीनें होने के कारण दोनों के खाते में सम्मान निधि की किस्त पहुंच रही है।
कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक छानबे ब्लाक में सबसे ज्यादा 1314 पति-पत्नी इस योजना का लाभ ले रहे हैं। दूसरे नंबर पर राजगढ़ ब्लाक है, जहां 1247 पति-पत्नी के खातों में पीएम सम्मान निधि की किस्त आ रही है।

तीसरे नंबर पर नरायनपुर ब्लाॅक है, जहां 1105 पति-पत्नी योजना का दोहरा लाभ उठा रहे हैं।
इसी तरह सिटी ब्लॉक में 964, पहाड़ी में 728, मझवां में 591, कोन में 389, जमालपुर में 1048, सीखड़ में 395, लालगंज में 459, हलिया में 592 और मड़िहान ब्लॉक में 736 पति-पत्नी पीएम किसान सम्मान निधि का दोहरा लाभ हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed