फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pleasant results will come in Rajasthan: Pramod Tiwari

राजस्थान में सुखद परिणाम सामने आएगा : प्रमोद तिवारी

Tue, 27 Sep 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pleasant results will come in Rajasthan: Pramod Tiwari
नवरात्र के पहले दिन सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में शीश नवाया। दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राजस्थान में मुख्यमंत्री बनने को लेकर चल रही गुटबंदी के बारे में कहा कि वे इसे शुभ संकेत मानते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग यह कहते थे कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है, अब उनकी जुबान पर ताला लग गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अभिव्यक्ति की आजादी है और देखते चलिए बहुत सुखद और अनुशासित परिणाम आएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे करीब 40 साल से मां का दर्शन करने के लिए आते रहे हैं। मां के दरबार में हाजिरी लगाने का मौका बहुत सौभाग्य से मिलता है। राजस्थान के घटनाक्रम के संबंध में उन्होंने कहा कि हर एमएलए की आस्था सोनिया गांधी के प्रति है। जब नेतृत्व पर भरोसा हो, दल पर भरोसा हो तो प्रक्रिया और परिणाम सही सामने आएंगे।
विज्ञापन

उनका कहना था कि स्थानीय तौर पर हो सकता है कि कोई किसी को न पसंद करता हो। लोग अभिव्यक्ति दे रहे हैं तो सबकी राय सामने आने के बाद निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि अजय माकन राजस्थान के प्रभारी हैं। वहां जो कुछ भी हो रहा है, वह पूरी तरह से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत हो रहा है और इसके बहुत सुखद परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि जो भी निर्णय होगा, सही समय पर होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि गर्दन उमेठ कर निर्णय लादने का काम भाजपा में किया जाता है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा झूटी पार्टी है। उन्हें दर्शन-पूजन तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा ने कराया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed