फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Plastic is dangerous for the environment and health

पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है प्लास्टिक

Mon, 04 Jul 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Plastic is dangerous for the environment and health
अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के उपलक्ष्य में जिला विज्ञान क्लब मिर्जापुर की तरफ से रविवार से दो दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें 159 बाल वैज्ञानिकों एवं विज्ञान संचारकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यशाला के पहले दिन विशेषज्ञों ने प्लास्टिक की उत्पत्ति, इसके प्रकार, बोतल बंद पानी से प्रदूषण फैलने, प्लास्टिक से खतरे आदि के बारे में जानकारी दी गयी। जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि आज स्थिति ऐसी है कि 24 घंटे में हम प्लास्टिक की 196 चीजों का प्रयोग करते हैं एवं गैर प्लास्टिक चीजों की संख्या 102 है। इस्तेमाल होने तक प्लास्टिक सुविधा प्रदान करता है। उपयोग के दौरान होने वाली रासायनिक क्रिया और उसके कचरे में बदलने पर यह दुनिया के लिए बड़ी समस्या बन जाती है। डॉ. यूएस श्रीवास्तव ने प्लास्टिक के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. पीसी रॉय ने कहा कि बोतल बंद पानी आम तौर पर साफ सुथरा और पीने योग्य माना जाता है। उसमें भी प्लास्टिक के कण पाए जाते हैं। डॉ. परवीन ने कहा कि आज हालात ये हो गए हैं कि हम घर के सभी सामान पॉलिथीन में लेकर चले आते हैं। ये संस्कृति बहुत खतरनाक है। जब हम पॉलिथीन में गर्म जलेबी, खाना, सब्जियां, गर्म दूध भी ले आते हैं, तो हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed