फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Plants planted last year missing, forest workers reprimanded

Mirzapur News: पिछले साल रोपे गए पौधे गायब, वनकर्मियों को लगाई फटकार

Fri, 17 May 2024 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Plants planted last year missing, forest workers reprimanded
हलिया। विंध्याचल मंडल के नोडल अधिकारी अपर प्रधान वन संरक्षक एवं महाप्रबंधक वन निगम संजय पाठक ने बृहस्पतिवार को ड्रमंडगंज वन रेंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मड़वा धनावल वन क्षेत्र में कराए गए कल्चर कार्य का अवलोकन किया। सुखड़ा पौधशाला के निरीक्षण के दौरान तैयार किए जा रहे पौधों को देखा। सोनगढ़ा वन क्षेत्र में पिछले साल चलाए गए पौधरोपण अभियान के दौरान लगाए गए पौधे गायब मिलने पर उन्होंने वनकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

अगली बार पौधरोपण के लिए सुखड़ा पौधशाला प्रथम में पांच लाख 99 हजार 700 और द्वितीय में पांच लाख 84 हजार जामुन, नीम, सागौन, आंवला, आम, अकेशिया, करंज, सहजन आदि के पौधे तैयार किए गए हैं। अपर मुख्य वन संरक्षक ने पौधशाला में तैयार हो रहे पौधों की समय से निराई और सिंचाई पर जोर दिया। साथ ही पौधशाला परिसर की खाली पड़ी जमीन पर अर्जुन, जामुन, नीम आदि के पौधे लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने महुगढ़ी और सोनगढ़ा वन क्षेत्र में तेंदू पत्ता फड़ का भी निरीक्षण किया। सोनगढ़ा वन क्षेत्र में कराए गए अग्रिम मृदा कार्यों को देखा। साथ ही सोनगढ़ा वन क्षेत्र में पिछले साल कराए गए पौधरोपण का अवलोकन किया। इस दौरान कई पौधे गायब दिखे। इस पर उन्होंने रेंजर ड्रमंडगंज समेत मौके पर मौजूद अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। साथ ही जहां पौधे नही हैं, उन स्थानों को चिह्नित कर नए सिरे से पौधारोपण करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सोनगढ़ा गांव स्थित वन चौकी का भी निरीक्षण किया और वन चौकी के नए भवन के निर्माण के लिए डीएफओ तथा रेंजर को प्रस्ताव तैयार कर भेजने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक मनीष मित्तल, डीएफओ अरविंद राज मिश्र, एसडीओ शेख मुअज्जम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed