फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pistol pointed at monkeys, neighbor injured due to firing

Mirzapur News: बंदरों पर तानी पिस्टल, गोली चलने से पड़ोसी घायल

Wed, 12 Feb 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pistol pointed at monkeys, neighbor injured due to firing

विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कजरहवा पोखरे के पास सोमवार की शाम ट्यूशन पढ़ रहे बच्चों को बंदरों से बचाने के लिए शिक्षक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल तानी। इसी बीच बंदर के झपट्टा मारने से गोली चल गई, जो पड़ोस में रहने वाले सेवानिवृत्त रेलकर्मी को लग गई। घायल को ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी में भर्ती कराया गया है।
कजरहवा पोखरा मोहल्ले में सोमवार को एक शिक्षक अपने घर की बॉलकनी में बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहे थे। इसी दौरान वहां बंदरों का झुंड पहुंच गया, जिससे बच्चे डर गए। शिक्षक बंंदरों को भगाने के लिए अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली।
विज्ञापन

इसी बीच एक बंदर के झपट्टा मारने से पिस्टल से गोली चल गई, जो सामने अपनी बॉलकनी में मौजूद सेवानिवृत्त रेल कर्मी दूधनाथ (70) को लग गई।
इससे अफरातफरी मच गई। अध्यापक और उनके परिजन घायल को तत्काल ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर ले गए, जहां से ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
शहर कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि बच्चे ट्यूशन पढ़ रहे थे, तभी बंदर का झुंड पहुंच गया था। अध्यापक ने बंदरों को डराने के लिए लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। बंदर के हमले से पिस्टल से गोली चल गई, जिससे पड़ोसी वृद्ध घायल हो गए। घायल की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed