{"_id":"607ad28c4f91b678a22468c3","slug":"pickup-collision-with-truck-13-visitors-injured-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में ट्रक से भिड़ी पिकअप, मध्य प्रदेश के बगरदा गांव के 13 दर्शनार्थी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में ट्रक से भिड़ी पिकअप, मध्य प्रदेश के बगरदा गांव के 13 दर्शनार्थी घायल
Sat, 17 Apr 2021 05:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 17 Apr 2021 05:50 PM IST
सार
दर्शनार्थी गड़बड़ा शीतला माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में शनिवार की सुबह दर्शनार्थियों को लेकर गड़बड़ा धाम जा रही पिकअप रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में पिकअप सवार 13 दर्शनार्थी घायल हो गए। ग्रामीण निजी साधन से उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के बगरदा गांव के दर्शनार्थी शनिवार की सुबह पिकअप पर सवार होकर हलिया के गड़बड़ा धाम शीतला मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। वाहन पिपरा बाजार के पास पहुंचा था । पिकअप रोडवेज बस को ओवरटेक कर आगे जा रही थी तभी सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में पिकअप सवार दर्शनार्थी घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल 55 वर्षीय शेषमणि, 42 वर्षीय हरिलाल, 25 वर्षीय सीता, 55 वर्षीय केरवा, 22 वर्षीय रीता, 40 वर्षीय अशर्फी लाल, 30 वर्षीय बबुन्दर, 25 वर्षीय विरेंद्र, 15 वर्षीय पूजा, 14 वर्षीय शांति, 25 वर्षीय दिनेश पाल, 40 वर्षीय कलावती, 35 वर्षीय शंकर कोल को ग्रामीणों ने निजी साधन से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सभी दर्शनार्थी मध्य प्रदेश के बगरदा गांव के निवासी हैं। जहां डाक्टर अभिषेक जायसवाल ने उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया। पिकअप चालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन