फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Petrol pump running without paper seized

सीज हुआ बिना कागज का चल रहा पेट्रोल पंप

Thu, 17 Jun 2021 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump running without paper seized
लालगंज। राजमार्ग सात पर स्थित पेट्रोल पंप की शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच किया। जांच में उन्हें पंप पर कोई भी कागज नहीं मिला। जिसके कारण आपूर्ति निरीक्षक ने उप जिलाधिकारी के आदेश के बाद पंप को सीज कर दिया।
विज्ञापन

लालगंज क्षेत्र के खैरही गांव के सामने राजमार्ग सात पर खोले गए पेट्रोल पंप की शिकायत मिली थी। जिसका जांच करने उप जिलाधिकारी अमित कुमार शुक्ला, आपूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। उन्होंने शिकायत के आधार पर पंप पर कार्यरत कर्मचारियों से कागजात दिखाने की मांग किया तो वहां मौजूद कर्मचारी चुपचाप बहाना बनाकर हट गया कि कागजात मालिक के पास है। इसके बाद अधिकारियों ने पंप संचालक से मोबाइल से बात किया। उपजिलाधिकारी को संचालक ने कोविड की बीमारी होना बताया और कहा कि वह कागजात किसी अपने खास आदमी से भेज दे रहे हैं लेकिन कागजात लेकर कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं आया। जिसके कारण पता नहीं चल पाया कि पेट्रोल पंप बायो फ्यूल का है या किसी और का है। उसके लाइसेंस के एक कागजात भी नहीं मिले। इसके बाद उपजिलाधिकारी अमित कुमार शुक्ला के आदेश के बाद आपूर्ति निरीक्षक ने पंप को सीज कर दिया। उन्होंने बताया कि टीम गठित करके जांच की जाएगी। अधिकारियों की इस कार्रवाई के बाद पंप संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed