{"_id":"65a5a4a6122be01e4b07fb89","slug":"people-took-a-dip-of-faith-in-ganga-on-makar-sankranti-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-11258-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मकर संक्रांति पर लोगों ने गंगा मेंं लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मकर संक्रांति पर लोगों ने गंगा मेंं लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
मिर्जापुर। मकर संक्रांति पर्व सोमवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह से ही नगर और ग्रामीण अंचलों में स्थित गंगा घाट श्रद्धालुओं से पटे रहे। शीत लहर के बावजूद गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालुओं ने नदी में आस्था की डुबकी लगाई। साथ ही विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।
बरियाघाट, पक्काघाट, कचहरीघाट, संकठाघाट, बाबाघाट, नारघाट सहित अन्य गंगा घाटों पर स्नान और दान कर घाटों के आसपास स्थित मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। मकर संक्रांति की महत्ता सोमवार का दिन होने के चलते और बढ़ गई। लोगाें ने शिवालयों में पहुंचकर भांग, धतूरा, बेलपत्र आदि चढ़ाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। बरियाघाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव, ताड़केश्वर मंदिर और बूढ़ेनाथ मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दर्शन-पूजन के साथ ही लोगाें ने पुरोहितों और गरीबों में अन्न, वस्त्र के साथ ही गुड़ और तिल्ली से बनी खाद्य सामग्री दान कर पुण्य लाभ कमाया। उधर, स्नान-दान के पर्व मकर संक्रांति पर नगर के बरियाघाट पर सोमवार को मेले जैसा नजारा दिखा। गंगा घाट से लेकर वासलीगंज स्थित पुलिस चौकी तक गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सड़क की पटरियाें पर बच्चों के खिलौने, गुब्बारों से दुकानें सजी रहीं। स्नान-दान के पश्चात श्रद्धालुओं ने श्री पंचमुखी महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। पास ही स्थित वासलीगंज व घंटाघर में सड़क की पटरियां पर दुकानें लाई, चिउड़ा, गुड़ और चीनी से बने तरह-तरह के बने खाद्य पदार्थों से सजी रहीं। जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित गंगाघाट व अन्य नदियों के किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोगों ने स्नान-दान कर खिचड़ी का पर्व मनाया। चील्ह क्षेत्र के मझिगवां, गड़गेड़ी, कमासिन, गहिया, चील्ह, दलापट्टी आदि गांवों के किनारे गंगा घाटों पर सुबह से ही स्नान के लिए लोगों की भीड़ रही। मझवां क्षेत्र के बरैनी, अगियावीर, गड़ौली धाम स्थित गंगा घाटों पर लोगों ने स्नान कर मकर संक्रांति का पर्व मनाया। पड़री क्षेत्र के छटहां, कनौराघाट, नान्हूपुर, चंडिका धाम सहित अन्य स्थानों पर लोगों ने गंगा में स्नान कर घाट किनार स्थित मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। जिगना क्षेत्र के पश्चिम वाहिनी हरगढ़, गोगांव के साथ ही चेहरा, काशीसरपत्ती, बजटा, खैरा, बसेवरा, मिश्रपुर, नगवासी, दुगौली, डंगहर, गौरा, भिलगौर,चड़ैचा, झिलवर, नीबी गहरवार, आदमपुर, नौगांव, नदिनी, बभनी, निफरा, जोपा, ऊंचडीह व बबुरा आदि घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।