फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   People struck by the second day Firestorm

लगातार दूसरे दिन जलजला से लोग सहमे

Mon, 27 Apr 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 27 Apr 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
People struck by the second day Firestorm
जिसकी आशंका थी वही हुआ और लगातार दूसरे दिन भी विंध्य की धरा पर भूकंप के झटके महसूस होने से एक बार फिर जिले में हड़कंप मच गया। लोग घराें को छोड़कर खुले मैदान की ओर भागने लगे।
विज्ञापन


दोपहर बारह बजकर 41 मिनट पर आया जलजला लगभग दस सेकेंड तक रहा। हालांकि इस जलजले से कोई क्षति नहीं र्हुई लेकिन लोगाें में दहशत का माहौल बना रहा।

शनिवार को आए भूकंप के झटके से अभी लोग उबरे नहीं थे कि रविवार की दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर एक बार फिर जलजला आ गया। इससे घराें के टेबल, कुर्सी मेज, वाहन, समेत सामान हिलने लगे।
विज्ञापन


झटका महसूस होते ही लोग अपने घर, दफ्तर को छोड़ कर बाहर भाग निकले। सड़काें, चौराहे, चट्टी, समेत आदि स्थानाें पर इकट्ठा होकर पूरे दिन इस बात पर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस सेकेंड के भूकंप के झटक ने लोगाें को एक बार फिर दहशत में डाल दिया। लोग सहमे सहमे से रहे। जिनके मकान काफी पुराने हैं वे तो कुछ ज्यादा ही परेशान रहे।


लोग अपने घर में ही जाने से डरने लगे और कहा कि हो सकता है कि दोबारा भूकंप आए। इसलिए वह पेड़ों की छांव में चादर बिछा कर बैठ गए और देर शाम तक भूकंप आने का इंतजार करते रहे लेकिन भूकंप नहीं आया तो डरते हुए अपने अपने मकान में लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed