फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   People of two communities clashed about the splurge fierce stone pelting police officers arrived with force

मिर्जापुरः छींटाकशी को लेकर दो समुदायों के लोग भिड़े, जमकर हुआ पथराव, फोर्स संग पहुंचे पुलिस अधिकारी 

Fri, 12 Nov 2021 12:36 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 12 Nov 2021 12:36 AM IST
सार

महिलाओं से बदतमीजी का लोगों ने विरोध किया तो युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।

विज्ञापन
People of two communities clashed  about the splurge fierce stone pelting police officers arrived with force
घटनास्थल पर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में  कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल के पास छींटाकशी को लेकर बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे दो समुदाय के लोग भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर पत्थर चले, जिसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें आई।

विज्ञापन


सांप्रदायिक मामले की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस के अलावा एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा, सीओ सिटी, एडीएम व नगर मजिस्ट्रेट कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। अधिकारी देर रात तक मौके पर डटे थे।
विज्ञापन


संगमोहाल में काशी क्षेत्र के पूर्व मंत्री भाजपा नेता रविशंकर साहू का आवास है। उनका आरोप है कि संगमोहाल चौराहे पर दूसरे समुदाय के कुछ युवक शराब पीते और अड्डेबाजी करते हैं। आने जाने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी करते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात साढ़े 9 बजे उनका पुत्र घर आई कुछ महिलाओं को छोड़ने जा रहा था तो उनसे बदतमीजी की गई। उन लोगों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।

भाग निकले हमलावर

दो समुदायों में टकराव की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही हमलावर भाग निकले। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि दो पक्षों में छींटाकशी को लेकर विवाद हुआ है। किसी को चोट नहीं आई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पीएसी व थानों की फोर्स को तैनात कर दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed