फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   people gathered in temple

मां विंध्यवासिनी के दरबार में भक्तों का तांता

Sun, 06 Sep 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो / अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 06 Sep 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
people gathered in temple
जगत जननी आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी के जयघोष से गुंजायमान होता पूरा विंध्यधाम परिसर, माला-फूल, नारियल-चुनरी, रोरी-रक्षा व प्रसाद लिए मंदिर की तरफ बढ़ते श्रद्धालुओं के कदम, घाटों पर स्नान करने के लिए लगा तांता, विंध्य की गलियों में माता के दर्शन करने को लालायित कतार में खड़े आस्थावान,  यह नजारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शनिवार को सुबह से शाम तक विंध्यधाम क्षेत्र में देखने को मिला।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शनिवार की भोर में मंगला आरती के उपरांत विंध्यधाम में दर्शनार्थियों का रेला उमड़ पड़ा। फूलों से किया गया मां के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन कर भक्तजन निहाल हो उठे। घंटा-घड़ियाल, शंख, नगाड़ा व माता के जयकारे से पूरा धाम परिसर देवीमय हो रहा था।  देवीधाम की फूल-पत्तियों सहित रंगीन लाइट, गुब्बारे व चुनरी से की गई सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी।
विज्ञापन


धाम क्षेत्र के न्यू वीआईपी और पुरानी वीआईपी रोड सहित थाना, गली, पक्काघाट गली, जैपुरिया गली, बच्चा पाठक की गली एवं अन्य कई गलियां श्रद्घालुओं से पटी रही। मंदिर के छत पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच साधक पूजा-पाठ में तल्लीन रहे, वहीं अनवरत मुंडन संस्कार भी होते रहे। मंदिर के गुंबद का परिक्रमा कर पुण्य के भागी बने। देवी धाम में पूजन-अर्चन करने के बाद बड़ी संख्या में भक्त नंगे पांव त्रिकोण परिक्रमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed