फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   people against petrol and diesel price hike in mirzapur

भाकियू ने किया डीजल-पेट्रोल मूल्यवृद्धि का विरोध

Tue, 30 Jun 2020 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
people against petrol and diesel price hike  in mirzapur
चुनार। भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने किसान एवं आम जनमानस से जुड़ी समस्याओं को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार नुपूर सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से कहा कि देश में डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसका सीधा असर परिवहन, माल भाड़ा व किसानों पर पड़ रहा है। मांग किया कि किसानों को खेती के लिए कम से कम 16 घंटे बिजली दी जाए व बिजली दर को कम किया जाए। 50 प्रतिशत किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पात्र किसानों को तत्काल उसका लाभ दिया जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून के दायरे में लाया जाए। किसान ऋण मोचन योजना के अंतर्गत लंबित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर किसानों को धनराशि जारी की जाए। प्रदेश में कृषि रक्षा केंद्रों पर कृषि रसायन उपलब्ध कराया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रहलाद सिंह, कंचन सिंह, अनिल सिंह, रामवृक्ष सिंह, महेंद्र सिंह, कैलाशनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed