{"_id":"67116d7555443807a30b35c4","slug":"pddu-park-and-chauramata-temple-will-be-developed-with-rs-681-crores-mirzapur-news-c-20-1-vns1018-762725-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 6.81 करोड़ से पीडीडीयू पार्क और चौरामाता मंदिर का होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 6.81 करोड़ से पीडीडीयू पार्क और चौरामाता मंदिर का होगा विकास
विज्ञापन
6.81 करोड़ से पीडीडीयू पार्क और चौरामाता मंदिर का होगा विकास
जौनपुर। वनविहार रोड पर चांदपुर वार्ड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क और चौरामाता मंदिर का छह करोड़ 81 लाख से पर्यटन विकास होगा। शासन की ओर से दो करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इसकी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को दी गई है। पार्क के सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो गया है।
पार्क में छाया की व्यवस्था की जाएगी। दो मंजिला मल्टीपल हॉल बनेगा। हाॅल में वायरिंग और फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। पार्क के किनारे इंटरलॉकिंग, बाउंड्रीवाल, आरसीसी गेट निर्माण के साथ छायादार वृक्ष लगाए जाएंगे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क और चौरा माता मंदिर का पर्यटन की दृष्टि से सुंदरीकरण किया जाना है। इसके लिए शासन की ओर से छह करोड़ 81 लाख की स्वीकृति मिल गई है। शासन ने दो करोड़ जारी कर दिया है। कार्यदायी संस्था ने कार्य को शुरू कर दिया है। -मनोकामना राय, प्रभारी पर्यटन अधिकारी