फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Patehara: Two people from the same village die after being bitten by a venomous creature.

पटेहरा : जहरीले जंतु के काटने से एक ही गांव के दो लोगों की मौत

Sat, 22 Aug 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Patehara: Two people from the same village die after being bitten by a venomous creature.
पटेहरा। संतनगर के ककरद गांव में बृहस्पतिवार की रात जहरीले जंतु के काटने से आठ वर्षीय सोम और सुजीत (27) की मौत हो गई। परिजन अचेत अवस्था में उपचार के लिए झाड़-फूंक कराने चले गए।
विज्ञापन

गांव के प्रशासक ककरद पवन कुमार ने बताया कि चंद्रबली कोल का आठ वर्षीय पुत्र सोम रात खाना खाकर चारपाई पर सो गया था। रात में चारपाई पर चढ़े सांप ने डस लिया।
विज्ञापन

परिजन उसे जड़ी-बूटी पिलाने ले गए। हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सोम इकलौता बेटा था।
दूसरी ओर गांव की चौहान बस्ती में सुजीत (27) खाना खाकर बगल वाले घर में जा रहा था। अंधेरे में जहरीले जंतु ने काट लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सुजीत की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह तीन भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष संतनगर जितेंद्र सरोज ने बताया कि प्रशासक ने जहरीले जंतु के काटने से दो लोगों की मौत की सूचना दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed