फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Passenger dies after being hit by train

ट्रेन से कटकर यात्री की मौत

Fri, 12 Aug 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Passenger dies after being hit by train
विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी अंतर्गत शिवपुर वेदउर गांव के पास बृहस्पतिवार को सुबह रेल लाइन पर मगध एक्सप्रेस रुकने पर एक यात्री उतर गया। ट्रेन चलने पर चढ़ते समय वह यात्री ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी रही। शाम को शिनाख्त कराकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

प्रयागराज की ओर से आ रही मगध एक्सप्रेस वेदउर गांव के पास खड़ी हो गई। ट्रेन खड़ी होने पर 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से नीचे उतर कर टहलने लगा। वह गाड़ी के चलने का इंतजार करने लगा। जब गाड़ी चलने लगी तो वह व्यक्ति चढ़ने की कोशिश में ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही अष्टभुजा चौकी प्रभारी व आरपीएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर शव को रेल लाइन से हटवाया। इसके बाद उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश शुरू की गई। तलाशी के दौरान उसके पास एक एटीएम कार्ड, मोबाइल चार्जर, 70 रुपये नकद मिले। एटीएम कार्ड पर अमित कुमार सिंह लिखा हुआ था। शरीर पर सफेद रंग का शर्ट व जींस पैंट था। पुलिस ने आस-पास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने की की कोशिश की। शाम को पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। उसकी शिनाख्त अमित सिंह निवासी कोटवा थाना सराय इनायत प्रयागराज के रूप में हुई। विंध्याचल कोतवाल विनीत राय ने बताया कि सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शाम को शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि परिजन पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed