फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Party workers should hit the ground to enroll voters: MLC

मतदाता जोड़ने के लिए मैदान में उतरें कार्यकर्ता : एमएलसी

Tue, 08 Sep 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Party workers should hit the ground to enroll voters: MLC
अहरौरा के एक होटल हुई बैठक में मौजूद स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा व अन्य।-सोशल मीडिया।
-अहरौरा में सपा स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
विज्ञापन


अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित होटल में रविवार शाम समाजवादी पार्टी के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मिशन 2027 और आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का मंत्र दिया।


आशुतोष सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है। उन्होंने जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए नए मतदाताओं, विशेषकर युवाओं और छात्रों को मतदाता सूची से जोड़ने का काम प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा। स्नातक और सामान्य मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के दौरान अधिक से अधिक लोगों के नाम दर्ज कराने के लिए विशेष अभियान चलाने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व सांसद प्रत्याशी रमेश बिंद, जिला महासचिव आदर्श यादव, मड़िहान विधानसभा अध्यक्ष शैलेश पटेल, नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद, विजय यादव, प्रमोद केसरी, रजयात खान, मुरारी यादव, इसरार अहमद, हक सफा वारिस, राजहंस बहेलिया, संदीप यादव, सुजीत यादव, राजू यादव, मिठाई लाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed