फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   parents gathered for admission

प्रवेश के लिए उमड़े अभिभावक

Fri, 02 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
parents gathered for admission
मिर्जापुर। लगभग 40 दिनों के बाद प्राथमिक से लेकर माध्यमिक विद्यालय तक बृहस्पतिवार को खुल गए। हालांकि अभी विद्यालय केवल शिक्षक और स्टाफ के लिए खोले गए हैं। विद्यार्थियों के लिए विद्यालय अभी नहीं खोले गए हैं। नगर के बीएलजे इंटर कालेज में कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए कई अभिभावक सुबह 10 बजे ही पहुंच गए। हालांकि उस समय तक पूरा स्टाफ नहीं आया था। उपस्थित शिक्षक ने बताया कि वे एक दिन के बाद संपर्क करें। उनको पूरी जानकारी दी जाएगी। प्रवेश तो इन कक्षाओं में होगा ही। राजकीय इंटर कालेज में भी कई अभिभावक पहुंचे। उनके साथ उनके बच्चे भी थे। वहां भी उपस्थित शिक्षक ने बताया कि अभी बच्चों को विद्यालय आने की अनुमति नहीं है। इसलिए वे घर जाएं और अभिभावक एक दिन बाद कार्यालय में संपर्क करें। उनको पूरी जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार अधिकांश इंटर कालेज और परिषदीय विद्यालय भी बृहस्पतिवार से खुल गए। अधिकांश जगहों पर अध्यापक उपस्थित रहे। उपस्थिति पंजिका आदि की तैयारी की जा रही थी। यह बात अलग रही कि किसी भी विद्यालय में बृहस्पतिवार को एमडीएम नहीं बनवाया गया क्योंकि बच्चे तो आए ही नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed