फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pankaj Dwivedi president of Vindhya Panda Society again took over responsibility in mirzapur

Mirzapur News: व्यवस्थापिका समिति ने कार्यवाहक अध्यक्ष पद लिया वापस, पद को लेकर हो रहे विवाद पर लगा विराम

Tue, 08 Jul 2025 05:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 08 Jul 2025 05:04 PM IST
सार

Mirzapur News: विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पद को लेकर हो रहे विवाद पर विराम लगा। ऐसे में पंकज ही विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष बने रहेंगे। कार्यवाहक अध्यक्ष अवनीश मिश्रा हट गए हैं। 

विज्ञापन
Pankaj Dwivedi president of Vindhya Panda Society again took over responsibility in mirzapur
पंकज बने रहेंगे विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पद को लेकर हो रहे हो रहे विवाद पर मंगलवार को विराम लगा। व्यवस्थापिका समिति ने कार्यवाहक अध्यक्ष पद वापस ले लिया है। पंकज द्विवेदी विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष बने रहेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को हुई पत्रकार वार्ता के दौरान अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया पिछले दिनों व्यवस्थापिका समिति की बैठक में अपने निजी कार्यो के चलते एक जुलाई से दो महीने के लिए अवनीश मिश्रा को कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिया गया था। लेकिन विंध्य विकास परिषद के सचिव/नगर मजिस्ट्रेट ने कार्यवाहक अध्यक्ष पद को असंवैधानिक बताते हुए यह पद स्वीकार्य न करने की बात कही। 
विज्ञापन


जिसके बाद व्यवस्थापिका समिति के सदस्य जिलाधिकारी से मिल कर दो महीने तक कार्यवाहक पद अवनीश मिश्रा के पास रहने का निवेदन किया। लेकिन जिलाधिकारी ने पूरी संवैधानिक तरिके से नियमो का हवाला देते हुए इसे स्वीकार न करने की बात कही। जिसके बाद पुनः विंध्य पंडा समाज ने एक बैठक आहूत निर्णय लिया है कि पंकज द्विवेदी ही अध्यक्ष पद पर कार्य करते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज द्विवेदी ने बताया को बैठक में अवनीश मिश्रा ने आम सभा बुलाने के लिए बोला था ताकि अपनी बातों को समाज के बीच रख सकें। जिसके बाद नगर मजिस्ट्रेट से आम सभा करने का अनुमति मांगा गया लेकिन नगर मजिस्ट्रेट ने धारा 144 लागू होने की बात कही और आम सभा के लिए मना कर दिया। 144 धारा समाप्त होने के बाद आम सभा बुलाकर समाज तक अपनी बात रखी जाएगी। इस दौरान मंत्री भानु पाठक, सदस्य संगम लाल त्रिपाठी, सदस्य शनि दत्त पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed