फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Panic among villagers after seeing eight feet long crocodile

आठ फीट लंबा मगरमच्छ देखकर ग्रामीणों में दहशत

Wed, 08 Dec 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Panic among villagers after seeing eight feet long crocodile
थाना क्षेत्र के भटवारी गांव में सोमवार देर रात आठ फीट लंबा मगरमच्छ देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की सूचना पर वनक्षेत्राधिकारी राम नारायण जैसल व पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर मेजा बांध में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

भटवारी गांव निवासी महेंद्र सिंह के घर के पास सोमवार देर रात एक आठ फीट लंबा मगरमच्छ कहीं से भटककर आ गया। जिसे देखकर कुत्ते भौंकने लगे। लगातार कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर महेंद्र सिंह की पत्नी मनोज सिंह मवेशियों को देखने के लिए टार्च जलाकर बाहर आई। सड़क पर चहल-कदमी करते मगरमच्छ को देखकर शोर मचाते हुए उल्टे पांव घर के अंदर भाग गयी। महिला के हल्ला मचाने पर परिजनों समेत आसपास के ग्रामीण आए गए। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में भी दहशत मच गई। ग्रामीणों ने दूरभाष पर वन विभाग समेत पुलिस को सूचना देते हुए लाठी डंडा लेकर मगरमच्छ को घेर लिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़कर मेजा बांध के गहरे पानी में छोड़ दिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मगरमच्छ को पकड़ने वाले ग्रामीणों में लालजी मौर्य, राजेश मौर्य, विजय, मुंदर सिंह आदि के अलावा वन विभाग की टीम में वन दरोगा सूरज पांडेय,श्रवण कुमार, लाख नारायण वन्य जीव रक्षक राणा प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed