फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pandit Nehru was the maker of modern India

Mirzapur News: आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू

Sun, 28 May 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Pandit Nehru was the maker of modern India
मिर्जापुर। नगर के आवास विकास कॉलोनी स्थित नेहरू पार्क में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के बताए हुए रास्ते पर चलने का हम सभी लोग संकल्प लेते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में पंडित जवाहरलाल नेहरू का योगदान एवं उनके विचार सदैव हम सबको प्रेरित करते रहेंगे। इंटक के राष्ट्रीय सचिव शशि भूषण दुबे एवं राजधर दुबे ने विचार व्यक्त किया। इस दौरान रमेश प्रजापति, स्वरूप सिंह, संतोष यादव, रियाज अहमद, विवेक सिंह, अशोक गुप्ता, अशोक भारती, नरेंद्र ठाकुर, मनोज यादव, अंकित अग्रहरि, राजेंद्र विश्वकर्मा, रामकुमार प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed