{"_id":"8e282a984fbb8352d496627350619fc3","slug":"panda-society-of-cm-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से मिलेगा पंडा समाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से मिलेगा पंडा समाज
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 29 Dec 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्री विंध्य पंडा समाज की रविवार को मंदिर परिसर में बैठक हुई। इसमें विंध्याचल मंदिर अधिग्रहण के मुद्दे पर चर्चा की गई।
निर्णय लिया गया कि पंडा समाज का प्रतिनिधिमंडल जल्द मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर उनसे कहेगा कि ऐसा कदम न उठाया जाए, जिससे हजाराें लोगों की रोजी-रोटी छिन जाए।
पंडा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराया।
बैठक में श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारियाें ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह बताया जाएगा कि इस कदम से विंध्याचल के हजाराें लोगों के रोजगार पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
कहा कि सपा ब्राह्मण विरोधी नहीं है, इसलिए पूरा भरोसा है कि प्रतिनिधिमंडल की बात मुख्यमंत्री अवश्य सुनेंगे। कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने के बाद मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय, मंत्री अवनीश मिश्र, श्री विंध्य पंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक, रत्नाकर मिश्र, अंशुल मिश्र, राजेश मिश्र, अनुज पांडेय, तेजन गिरी, गुंजन मिश्र, रघुवर दयाल, शेखर शरन उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
उधर, मंदिर अधिग्रहण के मुद्दे पर रविवार को श्री विंध्य पंडा समाज का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय के नेतृत्व में राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया से मिला और अपनी बात रखी।
राज्यमंत्री ने कहा कि वह उनके साथ हैं।