फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   palika, encroachment, removed

अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण

Fri, 22 Jan 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 22 Jan 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
palika, encroachment, removed
बरतर तिराहा स्थित नगर पालिका परिषद के स्टैंड पर कुछ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने गुरुवार को अभियान चला कर हटवाया। एसडीएम सदर रविरंजन के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन


विंध्याचल के बरतर तिराहा पर स्थित पालिका स्टैंड पर विगत कई वर्षो से कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। जिसकी शिकायत लोगों द्वारा नगर पालिका और जिला प्रशासन से किया गया था।
विज्ञापन


जिस पर नगर पालिका द्वारा अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराया गया था। बावजूद इसके अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था।

एसडीएम सदर रविरंजन, सीओ सिटी श्वेता श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार के संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ गुरुवार को अतिक्रमण हटवाने पहुंची।

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अतिक्रमण हटाने पहुंचने पर भीड़ जमा हो गई। जिला प्रशासन और अतिक्रमणकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस बल के सामने एक नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने जेसीबी से अतिक्रमण को हटा दिया। नगर पालिका परिषद ने टीन शेड, नया मकान, कच्चा मकान को हटवाया। वहीं नगर पालिका द्वारा पूरा अतिक्रमण नहीं हटवाने से लोगों में रोष व्याप्त रहा।

सभासद शंकर बिंद ने बताया कि नगर पालिका परिषद तत्काल बरतर स्थित नगर पालिका स्टैंड की चहार दीवारी का निर्माण कराया जाए। जिससे बरतर स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त किया जा सके।


अतिक्रमण हटाने के दौरान शहर कोतवाल सुरेंद्र तिवारी, विंध्याचल कोतवाल सुनील दत्त दूबे, कर निरीक्षक सुनील त्रिपाठी, दुर्गा श्रीवास्तव, लेखपाल अरुण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed