फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pakistan: The man does not understand the language of love

प्यार की भाषा नहीं समझता है पाकिस्तानः तोगडि़या

Tue, 27 Oct 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 27 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pakistan: The man does not understand the language of love

विज्ञापन
पाकिस्तान कभी सुधरेगा नहीं, अगर सुधरने की किसी को आशा है तो उनका भ्रम है। जो इतने वर्षों में कभी नहीं सुधरे वह आज कैैैैसे सुधर जाएंगे, पाकिस्तान प्यार की भाषा समझता ही नहीं है।

यह बातें सोमवार को नगर के लालडिग्गी इलाके में मनोज श्रीवास्तव के घर पर पत्रकारों से  विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कही। बोले दाल तो महंगी हो गई है, यह चिंता की बात है। सभी राज्य व केंद्र  सरकार को एकजुट होकर दाम कम करने के लिए प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


आरक्षण के मुद्दे पर विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश के सभी जाति के युवकों को रोजगार मिलना चाहिए तथा सभी जाति के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन एवं सभी को मेडिकल  की सुविधा मिलनी चाहिए। स्वतंत्र भारत में यह देने में सभी सरकारें विफल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदाहरण के तौर पर बताया कि यदि तीन सौ नौकरी की जगह है और उ.प्र. में 33 हजार प्रार्थना पत्र आए। इसका मतलब है कि इतने लोग बेरोजगार हैं।

 बेरोजगारी बढ़ना और हर बच्चों को शिक्षा नहीं मिलना यह दोनों असंतोष खड़ा कर रहा है । देश में 70 करोड़ लोगों का रोजगार कृषि क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, सड़क बनाने के लिए 25 हजार करोड़ खर्च कर दे रहे हैं, और जहां 70 करोड़ लोगों का रोजगार हैं, वहां दस हजार करोड़ खर्च करके कृषि क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने का प्रयास नहीं करते।


अगर कृषि क्षेत्र में विकास का प्रयास करते तो गांव छोड़कर किसान का बेटा भागेगा नहीं, उल्टा शहर वाले वहां जाएंगे। जहां पर रोजगार है, उस क्षेत्र पर ध्यान देकर लोगों को रोजगार मिले, ऐसा प्रयास स्वतंत्र भारत में किसी ने नहीं किया है, जिसके कारण देश में बेरोजगारी है।

श्री तोगड़िया विहिप के पूर्व संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव के आवास पर उनके पिता के निधन के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed