{"_id":"57ab7cd04f1c1b3a1cee5467","slug":"pagoda-python-turned-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालय में निकला अजगर, मची अफरातफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालय में निकला अजगर, मची अफरातफरी
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
अजगर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार कोतवाली क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव के गंगा किनारे स्थित शिव मंदिर में बुधवार सुबह अजगर निकलने से अफरातफरी मच गई। मंदिर में पूजन अर्चन करने गए भक्त विशाल अजगर देखकर भीतर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। मंदिर में के बाहर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। अदलपुरा चौकी इंचार्ज बुद्धिसागर यादव ने वन विभाग को सूचित किया और वन विभाग की टीम अजगर को पकड़ कर ले गई।
मुजाहिदपुर गांव के कुछ ग्रामीण बुधवार की सुबह छह बजे गंगा किनारे स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गए थे। वह जैसे ही मूर्ति के पास पहुंचे तो देखा कि करीब दस फीट लंबा एक विशाल अजगर वहां बैठा है। जिसे देखते ही उनके होश उड़ गए और वह बगैर पूजा किए ही वहां से खिसक गए। मंदिर में अजगर बैठे रहने की खबर लगते ही गांव में आग की तरह फैल गई। सैंकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए लेकिन किसी कि अजगर के पास जाने की हिम्मत नहीं पड़ रही थी। हर किसी के मन में यह डर समाया था कि पास जाने पर कहीं अजगर उन्हें लपेट न ले।
सभी दूर से ही उसे पत्थर मार कर जगाने का प्रयास कर रहे थे। कुछ लोग उसे शिव का अंश मान कर दूध लावा भी चढ़ाने लगे। मगर यह सब मंदिर के बाहर से ही किया जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां एकत्रित भीड़ को हटाया और वन विभाग को सूचना दी।