फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Paddy is being procured only at 15 out of 99 centers

Mirzapur News: 99 में से 15 केंद्रों पर ही हो रही धान की खरीद

Fri, 08 Nov 2024 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Paddy is being procured only at 15 out of 99 centers
मिर्जापुर। जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू होने के बाद अब धान बेचने के लिए किसान क्रय केंद्रों तक पहुंचने लगे हैं। शासन ने भी छोटे और मध्यम किसानों को धान खरीद में वरीयता देने को कहा है। 99 केंद्रों में से अभी तक 15 केंद्र पर ही खरीद हो पा रही है। अन्य केंद्रों तक किसान अभी नहीं पहुंच सके हैं। कहा गया है कि ऐसे किसान जिनकी उपज 60 क्विंटल या उससे कम है तो उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इस बार जिले के 99 क्रय केंद्रों पर 15.70 लाख क्विंटल धान की खरीद का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा है कि शासन के निर्देशों के अनुसार एक किसान से एकबार में अधिकतम 100 क्विंटल या पोर्टल पर इससे कम जो भी मात्रा निर्धारित हो, उसे खरीदा जाएगा। 100 क्विंटल बेचने के बाद शेष मात्रा का अगला टोकन अधिकतम 100 क्विंटल के अनुपात में दोबारा एक सप्ताह के बाद का जारी किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि यदि केंद्र पर किसानों की संख्या कम हो, तो संस्था प्रभारी इसकी समीक्षा कर उपस्थिति में दूसरा या तीसरा टोकन भी जारी करा सकते हैं। जिला खाद्य व विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अब तक आठ दिनों मेंं 813. 20 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन


-----------------

बंटाईदारों का सत्यापन नहीं होने पर लेखपाल से पूछताछ

लालगंज: एसडीएम आसाराम वर्मा ने शुक्रवार को लालगंज तहसील स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने धान बिक्री के लिए किसानों का सत्यापन कार्य का जायजा लिया। सत्यापन के दौरान बटाईदारों का सत्यापन नहीं किए जाने पर एसडीएम ने संबंधित लेखपाल से पूछताछ की। बताया गया कि अब तक 3558 किसानों का सत्यापन हो चुका है जबकि 1972 किसानों का सत्यापन लंबित है। इसके अलावा 100 से अधिक बंटाईदार किसान सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। उनके सत्यापन का काम फिलहाल रोक दिया गया है, क्योंकि बंटाईदारों के सत्यापन के लिए आदेश अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। एसडीएम ने इस मुद्दे पर गहरी चिंता जताई। कहा कि बंटाईदारों का सत्यापन भी जल्द किया जाएगा। इसके बाद एसडीएम ने रजिस्ट्रार कानूनगो के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। वहां चल रहे कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश देकर कार्य में तेजी लाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed