फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Oxygen pipeline will reach every bed in the divisional hospital

Mirzapur News: मंडलीय अस्पताल में हर बेड तक पहुंचेगी ऑक्सीजन पाइप लाइन

Wed, 23 Aug 2023 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Oxygen pipeline will reach every bed in the divisional hospital
मिर्जापुर। ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद मंडलीय अस्पताल में इसकी कमी की समस्या तो दूर होगी ही, साथ ही यहां भर्ती मरीजों के बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाने की समस्या का समाधान करने की तैयारी भी तेज कर दी गई है। अस्पताल में ढाई करोड़ की लागत से प्रत्येक वार्ड के हर बेड तक ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे मरीजों को हर बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसके लिए मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल ने कार्ययोजना तैयार कर शासन को प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज के अधीन मंडलीय अस्पताल में एक करोड़ की लागत से 20 हजार लीटर क्षमता का लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। ऑक्सीजन प्लांट के उपकरण लगाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट चालू होने की उम्मीद है। अस्पताल के सभी वार्डों में कुछ बेड ऑक्सीजन वाले हैं। अन्य बेड पर मरीज को सिलिंडर अथवा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन दिया जाता है। मंडलीय अस्पताल 155 बेड का है। बेड की सख्या बढ़ाकर 225 कर दी गई है। इसके अलावा 80 बेड का महिला अस्पताल, 30 बेड की इमरजेंसी, 30 बेड का ट्रामा सेंटर है। इन जगहों पर हर बेड तक ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल ने बताया कि हर बेड पर मरीज को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ढाई करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई है। ऑक्सीजन प्लांट लगभग तैयार हो गया है। बजट मिलने के बाद हर बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे मरीज को ऑक्सीजन की समस्या नहीं होगी। हर बेड पर मरीज को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed