फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   other

ऊर्जा संरक्षण से ही होगा देश का तीव्र विकास: ऊर्जा राज्यमंत्री

Mon, 20 Jan 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
other
मिर्जापुर। प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने जनता का आह्वान किया कि वे सौर ऊर्जा का प्रयोग कर, अन्य स्रोतों से प्राप्त ऊर्जा का संरक्षण करें। वे रविवार को इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से आयोजित स्वास्थ्य, पर्यावरण और ईंधन बचाने को लेकर हुए कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने व भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोज श्रीवास्तव आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने हरी झंडी दिखाकर साइकिल जागरूकता रैली को रवाना किया। स्वयं भी रैली में शामिल हुए। उनके साथ मनोज श्रीवास्तव, अनिल सिंह व अन्य भी थे। रैली के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण् जागरूकता का संदेश दिया गया। इसमें लगभग चार सौ बच्चे शामिल थे। रैली जीआइसी से निकलकर भरूहना पहुंची और फिर वापस जीआइसी आकर संपन्न हुई। संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर इंडियन आयल के उप महाप्रबंधक अमित कुमार, सहायक महाप्रबंधक मयंक वर्मा, अजय कुमार व अन्य थे। वितरक अमरनाथ गुप्ता, अमन कुमार, धनंजय सिंह, जयकृष्ण गर्ग, मनोज तिवारी, अपूर्व बंसल, जीआइसी के प्रधानाचार्य महेंद्रनाथ, ओमप्रकाश आदि थे।
विज्ञापन

आकाश में उड़ाएं तिरंगा गुब्बारे
मिर्जापुर। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने आकाश में तिरंगा गुब्बारा का समूह छोड़कर इस कार्यक्रम की सफलता की कामना की। रैली में शामिल बच्चों को टीशर्ट व कैप का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed