मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने संचारी रोग अभियान की बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि संचारी रोगों वाले गांव में कैंप कर और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के घर-घर विजिट कम होने पर सीडीओ ने बाल विकास परियोजना अधिकारी से कहा कि अपने स्तर से बढ़ाए जाने के लिए कहें। उन्होंने कहा कि कुपोषण के बारे में लोगों को जागरूक करें, आशा कार्यकत्री मच्छरों के प्रजनन स्रोतों को हटाने के बारे में जांच और लोगों को ज्यादा शिक्षित करने करें। चूहे से होने वाली बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करें। जिससे कि उनसे होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पदों को भरे जाने को कहा। जिससे कि जहां जिस एरिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्री नहीं हैं, वहां पर जिस आंगनबाड़ी कार्यकत्री को चार्ज दिया जाए। वहां पर उसी से ही कार्य कराया जाए। कहा कि उन जगहों पर विशेष ध्यान दिया जाए। जहां वर्ष 2024 में 207 डेंगू के सापेक्ष वर्ष 2025 में अब तक 60 रोगी पाए गए हैं। कहा कि संचारी अभियान के बाद भी समस्त प्रतिभागी विभाग अपने कार्य को इसी प्रकार करते रहेंगे। जिससे संचारी रोगों से बचा जा सके। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट अंशुल हिन्दल, सीएमओ डाॅ.सीएल वर्मा, बीडीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।