{"_id":"67eee006960633fa3f0bddba","slug":"opposing-boring-in-iron-factory-staged-a-sit-in-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-131822-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: आयरन फैक्ट्री में बोरिंग का विरोध, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: आयरन फैक्ट्री में बोरिंग का विरोध, दिया धरना
विज्ञापन
चुनार। नगर पालिका क्षेत्र के दुमदुमा मोहल्ले में स्थित आयरन फैक्ट्री में बृहस्पतिवार की सुबह बोरिंक का काम शुरू होने से आसपास के लोग विरोध में उतर आए। उन्होंने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। जलकल अवर अभियंता के समझाने पर भी नहीं माने। बाद में प्रशासन ने हस्तक्षेप कर काम बंद कराया।
फैक्ट्री में बोरिंग के कारण भड़के लोगों को अधिशासी अधिकारी राजपति बैस ने समझाया बुझाया लेकिन वे काम बंद कराने की मांग पर अड़े रहे। इस अधिशासी अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। कुछ देर बाद मंडलीय नोडल अधिकारी भूगर्भ जल स्वप्निल राय तकनीकी टीम के साथ पहुंचे लेकिन फैक्ट्री का गेट नहीं खोला गया। इस पर उन्होंने डीएम को सूचना दी। कुछ देर बाद तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह पहुंचे। इस दौरान धिकारियों और फैक्ट्री के मालिक के बीच नोंकझोंक हुई। तहसीलदार के हस्तक्षेप करने पर अधिकारी फैक्ट्री के अंदर जा सके। इसी बीच एसडीएम राजेश कुमार वर्मा और सीओ मंजरी राव भी पहुंच गईं। बोरिंग की जांच के दौरान परिसर के बाकी हिस्सों में जांच करने से फैक्ट्री के मालिक और कर्मचारियों ने रोक दिया। एसडीएम ने बोरिंग मशीन को परिसर से बाहर कराया।
गेट पर चस्पा किया नोटिस
नगर पालिका पालिका की ओर से जारी नोटिस फैक्ट्री प्रबंधन ने नहीं लिया। इस पर पालिकाकर्मी ने फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट भू गर्भ जल प्रबंधन बोर्ड के समक्ष रखी जाएगी। फैक्ट्री मालिक को निर्देश दिया गया है कि बिना अनुमति के कोई बोरिंग नहीं कराएंगे।