{"_id":"6820f3d2edd463ad78045d64","slug":"only-53-of-wheat-was-procured-in-two-months-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-133606-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दो महीने में सिर्फ 53 फीसदी हुई गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दो महीने में सिर्फ 53 फीसदी हुई गेहूं की खरीद
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में गेहूं की खरीद में एजेंसियां फिसड्डी साबित हो रही हैं। दो महीने में 53 फीसदी ही खरीद हो पाई है। जिले को 36000 मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया गया है, जिसके सापेक्ष अभी तक 19400 मीट्रिक टन खरीद हुई है। खाद्य विभाग को छोड़कर बाकी एजेंसियां 50 फीसदी भी खरीद नहीं कर सकी हैं। कमिश्नर की फटकार का भी कोई असर नहीं दिख रहा।
जिले मेंं 17 मार्च से गेहूं की खरीद हो रही है। खाद्य विभाग व खाद्य निगम के साथ छह अन्य एजेंसियाें को गेहूं की खरीद करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खाद्य विभाग की प्रगति तो ठीक है। खाद्य विभाग ने निर्धारित 6800 मीट्रिक टन के सापेक्ष 7812.25 मीट्रिक टन खरीद की है लेकिन भारतीय खाद्य निगम 1500 मीट्रिक टन के लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 274.05 मीट्रिक टन गेहूं खरीद सका है। इसी प्रकार मंडी समिति ने 400 मीट्रिक टन के लक्ष्य में 238. 25 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।
वहीं, एनसीसीएफ ने 4000 एमटी के सापेक्ष 1060.80 मीट्रिक टन, नेफेड ने 3000 के सापेक्ष 980.25 एमटी, यूपीएसएस ने 6500 के सापेक्ष 2548.15 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। इसी तरह पीसीयू ने 7100 के सापेक्ष 2879.08 मीट्रिक टन और पीसीएफ ने 6700 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 3607.50 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर सका है। पिछले दिनों मंडलायुक्त ने बैठक में कम खरीद होने पर एजेंसियों के अधिकारियों को फटकार लगाई थी। साथ ही जिला खाद्य व विपणन अधिकारी को चार एजेंसियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।