फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Online Fraud RS 32 lakhs were withdrawn from account of retired inspector in mirzapur

Online Fraud: एक क्लिक... और सेवानिवृत्त दरोगा के खाते से निकाल लिए 32 लाख, ऐसी गलती आप तो नहीं करते

Wed, 16 Nov 2022 09:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Nov 2022 09:50 PM IST
सार

साइबर ठगों ने कोषागार कार्यालय का कर्मचारी बनकर मिर्जापुर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा के बैंक खाते से 32 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने झारखंड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Online Fraud RS 32 lakhs were withdrawn from account of retired inspector in mirzapur
पुलिस की गिरफ्त में ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के नाम पर सेवानिवृत्त दरोगा के मोबाइल से डाटा लेकर लगभग 32 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में दो खातों में पड़े लगभग छह लाख रुपये को फ्रीज करा दिया है। इस मामले का खुलासा परिक्षेत्रीय साइबर थाना प्रभारी श्याम बहादुर यादव ने किया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चुनार थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी पूरनराम पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त उप निरीक्षक हैं। बीते 11 अगस्त को कोषागार कार्यालय का कर्मचारी बताते हुए एक युवक ने उन्हें फोन कर बताया कि उनका पेंशन बंद हो रहा है। पेंशन चालू रखने के लिए जीवित प्रमाण पत्र अपडेट करा लीजिए।

विज्ञापन

ऐसे की धोखाधड़ी

सेवानिवृत्त दरोगा को विश्वास में लेकर ठग ने उनके मोबाइल में स्क्रीन शेयर एप अपलोड कराकर खाते की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ली। इसके बाद उसी दिन मोबाइल पोर्ट के लिए उनके मोबाइल से मैसेज कराया। बीते 17 अगस्त को उनका मोबाइल बंद हो गया तो दूसरा सिम चालू करा लिया। पूरनराम इस बात से अंजान थे कि ठग दूसरे राज्यों में अपने साथियों के खाते में पैसे भेजने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Online Fraud RS 32 lakhs were withdrawn from account of retired inspector in mirzapur
Online Fraud - फोटो : istock

उसने लगभग 35 खातों में 31 लाख 73 हजार 21 रुपये भेज दिया। इस बीच पूरन राम का पुत्र जब बैंक गया तो पता चला कि खाते से पैसे निकल गए हैं। इसके बाद पूरन राम ने परिक्षेत्रीय थाने में तहरीर दी। निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने बताया कि छानबीन में पता चला कि ठगी करने वाले झारखंड के रहने वाले हैं। वे दूसरे के खाते में पैसा भेजे हैं।

इसमें दो खातों में रखे लगभग छह लाख रुपये को फ्रीज कराया गया। उन्होंने बताया कि छानबीन के बाद आरोपी मनीष कुमार शाह निवासी मीठा मिर्जा चौकी थाना साहबगंज झारखंड और  संतोष कुमार मंडल निवासी कटवन थाना मोहनपुर जिला देवघर झारखंड को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से एक आईफोन समेत चार मोबाइल फोन, दो डेबिट कार्ड, तीन सिमकार्ड, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड व 1080 रुपये बरामद हुए।

आरोपियों के पास 39 हजार लोगों का डाटा

ऑनलाइन ठगी में गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल और अन्य की जांच में पता चला कि आरोपियों के पास देश भर के जज, पुलिस, डॉक्टर, सेवानिवृत्त अधिकारियों समेत 39 हजार लोगों के डाटा मौजूद हैं। निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने बताया कि आरोपी मोबाइल फोन और सिम का इस्तेमाल एक बार करने के बाद उसे तोड़ देते हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी मनीष की मोबाइल फोन की दुकान है। उसके गैंग में और लोग हैं। उसने बताया कि अब तक 50 लाख से अधिक की ठगी कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed