फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One lakh devotees visited Maa Vindhyavasini

Mirzapur News: एक लाख भक्तों ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन

Tue, 11 Mar 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
One lakh devotees visited Maa Vindhyavasini
विंध्याचल। फागुन शुक्ल पक्ष रंग भरी एकादशी पर सोमवार को आदि शक्ति मां विंध्यवासिनी के भव्य स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालु बेताब रहे। देश के कोने-कोने से आए देवी भक्त गंगा स्नान के बाद मंदिर पहुंचे। दरबार में मत्था टेककर सुख समृद्धि की कामना की। देर शाम तक एक लाख से अधिक देवी भक्तों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। मंदिर सुरक्षा प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन




भोलेनाथ और मां पार्वती का हुआ गवना
फोटो- 25
मिर्जापुर। रंगभरी एकादशी पर श्री पंचमुखी महादेव मंदिर में सोमवार को भोलेनाथ व माता गौरा का धूमधाम के साथ गवना कराया। हर हर महादेव की गूंज से भोलेनाथ दरबार गुंजायमान रहा। मंदिर पुजारी विपिन कुमार ने भोलेनाथ का सुगंधित फूलों से भव्य शृंगार किया। भोलेनाथ और माता पार्वती के गवना की खुशी में मौजूद श्रद्धालुओं ने एक दुसरे को अबीर व गुलाल लगाकर खुशियां मनाई।
विज्ञापन



श्री ताड़केश्वर महादेव का हुआ भव्य शृंगार
फोटो- 20
मिर्जापुर। रंगभरी एकादशी पर श्री ताड़केश्वर महादेव का सोमवार को भव्य शृंगार किया गया। सुबह महादेव के जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों में होड़ रही। दोपहर बाद महादेव का भव्य शृंगार किया गया। मंदिर का कपाट खुलते ही भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में निकली खाटूश्याम बाबा की झांकी
फोटो- 21, 22
मिर्जापुर। रंगभरी एकदशी पर सोमवार को दक्षिण फाटक से श्री खाटूश्याम भव्य झांकी। इसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं के अलावा बच्चे, बूढ़े और नौजवानों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा शाम पांच बजे दक्षिण फाटक मंदिर से होते हुए बुढ़ेनाथ, त्रिमुहानी, धुंधी कटरा होते हुए दक्षिण फाटक स्थित मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। रास्ते बाबा भक्त ढोल, नगाड़ा, शहनाई के अलावा डीजे पर भक्त थिरकते रहे। झांकी पर छत और बारजे से लोगों ने फूलों की वर्षा की।

रंगभरी एकादशी पर निकाली प्रभातफेरी
फोटो- 7
ड्रमंडगंज। रंगभरी एकादशी के अवसर पर सोमवार को सुबह ड्रमंडगंज बाजार में विभिन्न देवी देवताओं की झांकी सजाकर गाजे बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर से भगवान शंकर, माता पार्वती व राधा कृष्ण की मनोरम झांकी के साथ निकली प्रभातफेरी संस्कृत महाविद्यालय के शिव मंदिर होते हुए सेवटी नदी के तट पर स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed