फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One killed, two children injured after being hit by uncontrolled car

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से एक की मौत, दो बच्चे घायल

Sat, 12 Sep 2020 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
One killed, two children injured after being hit by uncontrolled car
पटेहरा में अनियंत्रित कार से हुए हादसे के बाद ग्रामीणों की लगी भीड़ । - फोटो : MIRZAPUR
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के कलवारी संपर्क मार्ग पर मलुआं गांव के पास शनिवार की सुबह अनियंत्रित कार की चपेट में आने से साइकिल सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। कार गड्ढे में पलट गई। कार सवार बाल-बाल बच गए। साइकिल सवार दोनों घायल बच्चों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के खंतरा गांव निवास 22 वर्षीय रामरक्षा पुत्र प्यारेलाल दो दिन पूर्व अपने ससुराल करौंदा मौजा निबिअहवा आया हुआ था। शनिवार सुबह रामरक्षा ससुराल से साइकिल लेकर अपने साला कप्तान के सात वर्षीय चंचल व देवराज के पांच वर्षीय रोहन को साथ लेकर मलुआं गांव स्थिति किराना की दुकान पर सामान लेने जा रहा था। गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आरही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। कार सवार सोनभद्र से रीवां अपनी बहन को उसके ससुराल छोड़ने जा रहा था। साथ में दो वर्ष का एक बच्चा भी था। कार सड़क किनारे गड्ढे में चली गयी । घटना में सभी कार सवार सुरक्षित बच गए। तीनों साइकिल सवार घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों ने अपने निजी साधन से पटेहरा पीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चंचल व रामरक्षा को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया । जहां देखते ही डॉक्टरों ने रामरक्षा को मृत घोषित कर दिया। चंचल की भी हालत गंभीर बताई जा रही है । चार वर्ष पूर्व रामरक्षा की शादी हुई थी। शादी के दो वर्ष बाद ही पिता की मौत हो गयी थी। जिसके बाद परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी भी रामरक्षा के ऊपर थी। मृतक को तीन वर्ष की पुत्री व एक वर्ष का पुत्र है । मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया । मौके पर पहुंची पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर चौकी पर ले गयी ।चौकी प्रभारी धर्मनारायण भार्गव ने बताया कि गाड़ी को हिरासत में लिया गया है। चालक मौके से भाग गया। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है ।तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घर का इकलौता चिराग था रामरक्षा
पटेहरा।रामरक्षा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया । युवक की मौत से मां इनरी देवी सदमें में है। उसकी मां ने बतायासकि घर का एक ही चिराग था। आज वह भी बुझ गया। लगभग एक वर्ष पहले बीमारी के चलते पति की मौत हुई थी। पति की मौत के बाद पुत्र रामरक्षा ही परिवार का एक मात्र सहारा था। हादसे में उसकी भी मौत हो गई। पत्नी कृष्णावती का भी रो-रोक कर बुरा हाल है। युवक की मौत से परिजनों पर भी गमों का पहाड़ टूट गया। पत्नी और मां की हालत को देख परिजन ढांढस बांधते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............................
परिजनों का आरोप समय से नहीं मिली एंबुलेंस
पटेहरा। घटना के बाद पटेहरा पीएचसी पर पहुंचे युवक का साला कप्तान ने रेफर करने के घंटो बार एंबुलेंस मिलने की बता कही। आरोप लगाया कि 102 खड़ी होने के बावजूद भी 108 से डिलेवरी के मरीज को रेफर किया गया। समय से एंबुलेंस मिलती तो शायद युवक की जान बच जाती । पटेहरा प्रभारी डा. वाजिद जमील ने बताया कि पटेहरा की 102 की एबुलेंस नहीं थी। डिलीवरी केस होन 108 डिलेवरी लेकर मंडलीय अस्पताल गयी थी। इसके चलते एंबुलेंस आने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed