{"_id":"6228f4b9e21d821f742eebc9","slug":"one-killed-five-injured-in-uncontrolled-truck-collision-mirzapur-news-vns6424764152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक के धक्के से एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक के धक्के से एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। कोतवाली अंतर्गत लालगंज-कलवारी रोड पर बुधवार की सुबह 11 बजे एक धान लदे ट्रक, चार वाहनों को रौंदते हुए पलट गया। हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।
लालगंज-कलवारी रोड पर लालगंज से दीपनगर की ओर जा रहा धान लादे ट्रक ने कोलकम कचरिया पहाड़ी इलाके में एक व्यावसायी की बाइक टक्कर मार दी। इससे जिससे झल्लर पाल (35) घायल हो गए। लेकिन चालक ने ट्रक रोका नहीं। इसके बाद कोलकम में ही रोड की पुलिया को तोड़ते हुए आगे बढ़ता गया। आक्रोशित लोग ट्रक का पीछा भी कर रहे थे। चालक ने पथरौर के पास ट्रक को तेजी से मोड़ा और फिर से लालगंज की ओर जाने लगा। कचरिया में संदीप वस्त्र भंडार के सामने भारतगंज-प्रयागराज के अहमदरजा (25) की बाइक में ठोकर मारते हुए घर जा रहे नौ पुरवा अमोई पुरवा निवासी जनक कोल (25) व उनके रिश्तेदार मंगला प्रसाद कोल (55) निवासी पोखड़ौर थाना हलिया की बाइक में ठोकर मार कर सड़क के बगल खड़ी रजगढ़वा निवासी जित्तन पटेल की कार में पीछे से ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके अलावा भी गांव के अन्य दो लोगों को इस हादसे में चाटें आई हैं। वे लोग भी भाग कर दुकान में घुस गए। नहीं तो वे कुचले जाते। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी संतनगर दया शंकर ओझा ने घायलों को पीएचसी पटेहरा भेजा। जहां डाक्टर ने मंगला प्रसाद कोल को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
भूसा लदा डीसीएम पलटा
सक्तेशगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में भूसा लदा डीसीएम सड़क पर पलट गया। हुए इस हादसे में चालक समेत सवार बाल बाल बच गए। घटना के बारे में बताया जाता है कि भूसा लादकर चालक वापस लौट रहा था कि जैसे ही वह मटिहानी सड़क पर पहुंचा कि अनियंत्रित होकर डीसीएम पलट गया। घटना की जानकारी होते ही आसपास खड़े लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। वाहन में फंसे चालक सहित अन्य लोगों को बाहर निकाला। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन डीसीएम पर लदा भूसा सड़क पर फैल गया।