फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One died of Kovid, 25 got infected

कोविड से एक की मौत, 25 मिले संक्रमित

Mon, 07 Feb 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
One died of Kovid, 25 got infected
जिले में पिछले 37 दिनों से लगातार कोविड संक्रमित मिल रहे हैं। रविवार को 25 कोविड संक्रमित मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। नौ मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या 95 हो गई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 12,017 है।
विज्ञापन

रविवार को नौ मरीजों के स्वस्थ होने पर अब तक 11 हजार 801 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 121 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 95 हैं। कोविड के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि जिले में रविवार को 1768 लोगों की रिपोर्ट आई। इनमें 7 संक्रमित मिले हैं। अन्य 18 संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद में जांच के बाद आई है। जो संक्रमित मिले हैं, उनमें 14 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं। अकोढ़ी निवासी एक 95 वर्षीय वृद्ध की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। ब्रेन हैमरेज की शिकायत होने पर परिजन उनको मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराए थे। एक फरवरी को उनकी कोविड जांच की गई। दो फरवरी को रिपोर्ट पाजिटिव आई। उनको रेफर किया गया, परंतु परिजन घर लेकर चले गए। घर पर उनकी मौत हो गई। जिले के सात संक्रमित गैर जनपद के अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 11,98,394 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 11,97,816 लोगों की रिपोर्ट आई है। अन्य 578 की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में 7,02,390 लोगों की एंटीजन से जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed