फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Officials conducted surprise inspection of district prison

अधिकारियों ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

Wed, 15 Jun 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Officials conducted surprise inspection of district prison
जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला कारागार के बैरक, भोजनालय, परिसर व अस्पताल का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने बैरक नंबर एक, दो, तीन, चार तथा जेल में बने अस्पताल आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। एक बंदी द्वारा उसके पिता की तेरहवीं कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये पेरोल की मांग की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें। नियमानुसार दो दिन के लिये पेरोल स्वीकृत किया जायेगा। इसी प्रकार एक बंदी के द्वारा सिटी स्कैन कराने का अनुरोध किया गया। जिस पर कारागार अधीक्षक को कहा कि चिकित्सक के माध्यम से सिटी स्कैन सुनिश्चित कराएं। इनके अलावा 82वर्षीय बंदी कमालुद्दीन ने उम्र व बीमारी के आधार पर जमानत की गुहार जनपद न्यायाधीश से लगाई। जिस पर न्यायाधीश द्वारा आश्वस्त किया गया कि केस की समीक्षा करते हुये नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जनपद न्यायाधीश ने पुरुष व महिला बंदियों से कहा कि यदि धनाभाव के कारण वकील न हों तो वह पेशी के दौरान अपने जज को प्रार्थना पत्र देकर सरकारी वकील की मांग कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला कारागार अधीक्षक, पूर्ण कालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित यादव द्वितीय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल व जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने विंध्याचल पहुंचकर वृद्धा महिला आश्रम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद वृद्ध माताओं से बात कर उनके भोजन, इलाज आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रसोई में पहुंचकर बनाये गये भोजन का भी अवलोकन किया। प्रबंधक ने बताया कि इस आश्रम में वर्तमान में कुल 42 वृद्ध महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed