फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Officers should file FIR if work is done without tender: Commissioner

टेंडर के बगैर काम होने पर अधिकारी दर्ज कराएं प्राथमिकी : आयुक्त

Tue, 15 Oct 2024 04:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Officers should file FIR if work is done without tender: Commissioner
मिर्जापुर। मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने सोमवार को कार्यालय सभागार में तीनों जिलाें के डीआईओएस, बीएसए, नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों व मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक कर आडिट आपत्तियों के निस्तारण की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी काम अथवा आपूर्ति टेंडर की प्रक्रिया के बगैर हुए हैं, उनमें संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएं। उन्होंने आडिट आपत्तियों का निस्तारण नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैठक में सभी विभागों में आडिट आपत्तियों के निस्तारण में हीलाहवाली की शिकायत मिलने पर उन्होंने अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने भदोही के डीआईओएस से ज्यादा संख्या में आपत्तियों का निस्तारण न किए जाने तथा मिर्जापुर के प्रभारी डीआईओएस से इस संबंध में जानकारी न दिए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही चेतावनी दी कि 15 दिन के अंदर सभी आपत्तियों का निस्तारण नहीं किए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति की जाएगी। भदोही में कुछ मामलों में एचआरए में ज्यादा त्रुटिपूर्ण भुगतान व वेतन वृद्धि के गलत निर्धारण के अलावा तथा ग्रामीण इलाकों के माध्यमिक विद्यालयों विद्यालयों में नगर प्रतिकर भत्ता दिए जाने जैसी आपत्तियों पर कड़ी नाराजगी जताई। भदोही के एक काॅलेज में बिना निविदा के सामान की खरीद कर धनराशि खर्च किए जाने के मामले में उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में जीडी बिनानी काॅलेज, केबीपीजी काॅलेज में भी पुराने मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए गए। बेसिक शिक्षा विभाग मिर्जापुर में 1305 आपत्तियों के संबंध में बताया गया कि ज्यादातर मामलों में निस्तारण की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। बैठक के दौरान यह भी पता चला कि गोवंश आश्रय स्थल पटेहरा में एक ही बिल पर दो बार भुगतान किया गया है। इस पर मंडलायुक्त ने वसूली कर कार्रवाई का निर्देश दिया। कछवां में पूर्व अधिशासी अधिकारी द्वारा बिना धनराशि प्राप्त हुए निविदा का काम कराने पर उनके खिलाफ चार्जशीट तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर आयुक्त डाॅ. विश्राम, उप निदेशक लेखा सम्प्रेक्षा विश्वनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed